पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारड़ा सोलंकी गांव में 108 महारुद्र यज्ञ और शतचंडी पाठ 26 से

पारड़ा सोलंकी गांव में 108 महारुद्र यज्ञ और शतचंडी पाठ 26 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसपुर। पारडा सोलंकी के भूतेश्वर धाम पर 26 अप्रैल से विश्व शांति को ले कर 108 महारुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। धाम महंत गजेंद्रगिरी महाराज ने बताया कि आचार्य महेन्द्र चौबीसा के आचार्यत्व में 26 अप्रैल को विधान कलश शोभायात्रा और सुन्दरकांड होगा। 27 अप्रैल को स्थापित देवता पूजन, भजन सत्संग होगा। 28 अप्रैल को शिव पंच वक्र महारुद्र यज्ञ होगा। अंतिम दिन पुर्णाहुति, महाप्रसादी होगी। प्रतिदिन शाम को 7 से 9 कथा वाचक साध्वी ऋषि गिरी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। इसे लेकर गजेंद्रगिरी पारडा सोलंकी, दयानंद गिरी बड़ोदा, लवकुश गिरी माल, रूपगिरी अमरतिया आदि सभी साधु संतों को निमंत्रण दे कर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की।

खबरें और भी हैं...