अच्छी बारिश के लिए हो रहा गायत्री यज्ञ
आठनेर| अच्छी बारिश के लिए गायत्री परिवार के सदस्य इंद्र देवता को प्रसन्न करने के यज्ञ,अनुष्ठान कर रहे हैं। सोमवार को यज्ञ का शुभारंभ हुआ। गायत्री यज्ञ में प्रतिदिन 1 घंटे अच्छी बारिश की प्रार्थना के साथ आहुतियां छोड़ी जाएंगी। गायत्री परिवार के आरके पालीवाल ने बताया कि अमावस्या से पूर्णिमा तक एक माह गायत्री यज्ञ होगा।