भारत माता की अारती कर मनाई आंबेडकर जयंती
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने गांव में मनाई जयंती
भास्कर संवाददाता | सांवलमेंढा
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने गांव में भारत माता की आरती कर आंबेडकर जंयती मनाई। वार्ड 6 में हुए कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री प्रतीक तिवारी, जिला सहसंयोजक अमन पंडित, गोपालराव गांगिया काे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतोष महाजन, गोकुल पंद्राम, मुकेश धुर्वे, कृष्णा लवाहे, राजेश इंगले, जगदीश उइके, सुनील इंगले, बंशीलाल गांगिया, विनोद इंगले, हेमंत सोनी, राजेश बोरवार उपस्थित थे।
कार्यक्रम
वार्ड 6 में हुए कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्य शामिल हुए
सांवलमेंढ़ा। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने गांव में भारत माता की आरतीकर जंयती मनाई।
गांवों में तीन दिन तक मनी आंबेडकर जयंती
आठनेर| आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गांवों में तीन दिन तक कार्यक्रम हुए। बुद्धिष्ट संगठन और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के विचारों और जीवन दर्शन के बारे में बताया। खापा, धनोरा, बिसनूर, बजावरा, पट्टन के ताईखेड़ा में कार्यक्रम हुए। जयंती के उपलक्ष्य में केक काटकर रैली निकाली गई। कार्यक्रम में लीलाधर नागले, खापा में किशोर भालेकर, कैलाश जावलकर, धनोरा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे, खेमराज साबले, संताेष झरबड़े, बिसनूर में रमेश मालवीय, गनेश बामने, ताईखेड़ा में पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, भाऊराव लोखंडे, प्रकाश पाटिल, दीपक पाटिल, विश्वनाथ धोटे कार्यक्रम में शामिल हुए।
परशुराम जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा
शाहपुर| भगवान परशुराम की जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में कार्यक्रम होंगे। ब्राह्मण समाज के सचिन शुक्ला ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सुबह 9 बजे श्री कृष्णमंदिर में भगवान परशुराम की पूजा होगी।
शाम 4 बजे श्रीकृष्ण मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकलेगी, जो शहर के मुख्य मार्ग से होकर विद्या भूमि स्कूल पहुंचेगी। यहां समाज का मिलन समारोह होगा।