पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • परशुराम जयंती पर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

परशुराम जयंती पर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजरमाल में बुधवार को परशुराम जयंती पर ग्रामीणों के हाथ धुलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत सचिव सुनील पांसे ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छता मिशन विजय वामनकर ब्लाॅक समन्वयक सुनील चढ़ाेकार ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने गांव में बच्चों की रैली निकाली। स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत गुजरमाल ठानी में घर-घर शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा।

जिन घरों में शौचालय निर्माण नहीं हुआ उनको नोटिस देकर समझाइश दी जा रही है। घर-घर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बच्चे और ग्राम पंचायत सचिव ब्लॉक समन्वयक शौचालय बनाने के प्रेरित कर रहे हैं। हर गांव में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत शौचालय बनाने का अभियान चल रहा है।

खबरें और भी हैं...