पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • नलों से आया गंदा पानी कर्मचारियों ने कहा, टेस्टिंग के लिए छोड़ा

नलों से आया गंदा पानी कर्मचारियों ने कहा, टेस्टिंग के लिए छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नलजल योजना से जुड़े नल कनेक्शनों में मंगलवार को गंदा पानी आया। नलों से गंदा पानी आने के कारण लोगाें को परेशान होना पड़ा। राजेश सोनी, देवेंद्र पीयूष ने बताया कि नलों से गंदा पानी आया।

नगर परिषद के नल जल योजना प्रभारी सुनील शनीचरे ने बताया कि बाकुड़ जलाशय का पानी टेस्टिंग के लिए छोड़ा गया था। पानी फिल्टर होकर आएगा। अभी पुरानी पेयजल लाइन में टेस्टिंग के लिए पानी सप्लाई किया है। एक-दो दिन में पानी साफ आने लगेगा।

अभी तक शहर में पांच ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होती थी। जिससे साफ पानी आता था। नई योजना के तहत बाकुड़ जलाशय का पानी सप्लाई की जाना है। जिससे मटमैला पानी आ रहा हैं। उपयंत्री अरुण कुमार कोल्हे ने बताया कि बाकुड़ जलाशय का पानी पीने योग्य है। फिल्टर प्लांट पर ऐलम फिल्टर मीडिया तथा क्लोरीनेशन प्रोसेस से शुद्ध करके सप्लाई किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...