रैली निकालकर शौचालय का उपयोग करने किया जागरूक
आठनेर | स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को सातनेर गांव में स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। स्वच्छता प्रेरक राजू राने और ग्राम रोजगार सहायक दिनेश मनोहरे ने ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने, शौच के बाद हाथों काे साबुन से धोने का महत्व बताया। इसके बाद छात्रावास में भी कार्यक्रम हुए।