जल संरक्षण और सफाई अभियान में जुड़ेंगी संस्थाएं
नदी-नाले और सरोवर का बारिश के पहले गहरीकरण अभियान अगले सप्ताह से शुरू होगा। शहर की सीमा में बहने वाली नदियों की सफाई कर गहरीकरण किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर सीएमओ अरुण कुमार कोल्हे ने बताया कि बारिश के पहले सभी नदी-नाले, सरोवर का गहरीकरण करके कचरा और गंदगी हटाई जाएगी।
ट्यूबवेलों को रिचार्ज करने सोकपिट बनाए जाएंगे। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर भी काम होगा। बारिश में जलस्तर बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इस कार्य में सभी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, अधिकारियों, नागरिकों का सहयोग लिया जाएगा। जल आपूर्ति के लिए आठ ट्यूबवेल हैं। इसमें से 6 ट्यूबवेल पानी दे रहे हैं। बाकुड़ जलाशय से भी पानी आ रहा है। इससे लोगों को जलसंकट से राहत मिलेगी।