पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सीईओ ने पंचायताें में चले निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

सीईओ ने पंचायताें में चले निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठनेर| नगर के मंगल भवन में जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल ने सोमवार को पंचायतों में चल रहे निर्माण और योजनाओं की समीक्षा की। पहली बार ब्लाक के दौरे पर आए जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा प्रधानमंत्री आवास शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। संबंधित निर्माण एजेंसी को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा बारिश के पहले कपिलधारा कूप और जल संरक्षण के कामों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री आवास के कामों की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद सीईओ आर एस कुशवाहा, मनरेगा एपीओ बी सिंह, पंचायत सचिव, जनपद अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...