कोकाढाना में होगा जम्मा जागरण में सुशील बजाज देगें प्रस्तुति
आठनेर| बोथी पंचायत के कोकाढाना गांव में श्री रामदेव बाबा का चैत्र उत्सव मेला 24 से 30 अप्रैल तक लगेगा। महंत नरेश बाबा आश्रम कोकाढाना रामदेव बाबा मंदिर में होने वाले चैत्र उत्सव में श्री लक्ष्मी महायज्ञ और विशाल जम्मा जागरण भी होगा। कार्यक्रम में हैदराबाद के गायक सुशील बजाज जम्मा जागरण में अपनी प्रस्तुति देंगे। 21 कुंडी लक्ष्मी महायज्ञ हाेगा। इसमें अायाेध्या के पंडित कृष्णा पांडे, कामरगांव महाराष्ट्र के कथा वाचक कुंजबिहारी महाराज उपस्थित रहेंगे। 30 अप्रैल को झांकी के बाद भंडारा होगा।