पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • आठनेर| नगर के बस स्टैंड पर मंगलवार काे रात साढ़े

आठनेर| नगर के बस स्टैंड पर मंगलवार काे रात साढ़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठनेर| नगर के बस स्टैंड पर मंगलवार काे रात साढ़े 7 बजे यात्री बस की टाइमिंग को लेकर दो बसों के कंडेक्टर के बीच विवाद हो गया। बातचीत से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इससे बस में सवार यात्री घबरा गए। पुलिस को जानकारी देने के बाद भी पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। जनपद सदस्य तरुण साकरे, कैलाश आजाद ने बताया कि यात्री बसों की टाइमिंग को लेकर अकसर बस स्टैंड पर विवाद होता है। कई बार यात्रियों के साथ अभद्रता की जाती है। छुटि्टयां और शादियों का समय होने के कारण बसों में भीड़ है। देरी से मौके पर पहुंचे टीआई और पुलिस बल ने इस दौरान 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 7 हजार रुपए जुर्माना वसूला।

खबरें और भी हैं...