दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से आक्रोश, निकाला कैंडल मार्च
आठनेर| बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं से नाराज युवाओं ने मंगलवार रात 8 बजे कैंडल मार्च निकाला। शहीद स्मारक पर पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए प्रर्थना की। इस अवसर पर अरुण गायकवाड़, अनिकेत तावरे, विशाल पिपरोले, आनंद उदयपुरे, शेखर राठौर, भेषज बामन, कुणाल काले, शिवम लहरपुरे, अंकित लहरपुरे आदि उपस्थित थे।