पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • दो माह से एटीएम सुरक्षा कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

दो माह से एटीएम सुरक्षा कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठनेर | सेंट्रल बैंक के एटीएम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले चार कर्मचारियों को कंपनी ने दो माह का वेतन भुगतान नहीं किया है। इससे सुरक्षा गार्ड को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गार्डों ने इसकी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर वेतन दिलाए जाने की मांग की है। सुरक्षा गार्ड दुर्गादास मनोहरे, बबलू बारसे, विनोद मनोहरे, बृजलाल इवने ने बताया वे आठनेर और हिड़ली सेंट्रल बैंक में 4 हजार 500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से काम कर रहे हैं। उन्हें जनवरी-फरवरी माह का वेतन नहीं मिला है। पिछले दो सालों से नौकरी करने पर पीएफ भी काटा गया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया और न ही इसकी रसीद दी। उन्हें एजीएस कंपनी ने काम पर रखा था। पीड़ित कर्मचारी दुर्गादास मनोहरे ने बताया उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...