आठनेर| अखिल विश्व गायत्री परिवार क्षेत्र में 24 लाख गायत्री मंत्र का अखंड जाप कर रहा है। शनिवार को आरके पालीवाल के निवास पर सुबह गायत्री मंत्र का अखंड जाप हुआ। शाम को दीप यज्ञ के बाद पूर्णाहुति हुई। रविवार को भगवती नगर में शिक्षक एसआर मगरदे के निवास पर शाम सात बजे दीप यज्ञ और अखंड जाप किया। आरके पालीवाल ने बताया एक माह तक अखंड मंत्र जाप होगा। गुरुपूर्णिमा तक 1 माह में 24 लाख जाप किए जाएंगे। सोमवार को आठनेर के गुलाबराव घोरसे के निवास पर अखंड जाप होगा।