धर्म... कोकाढाना में होगा जम्मा जागरण, हैदराबाद के सुशील बजाज आएंगे
आठनेर| बोथी पंचायत के कोकाढाना गांव में श्री रामदेव बाबा का चैत्र उत्सव मेला 24 से 30 अप्रैल तक लगेगा। महंत नरेश बाबा आश्रम के रामदेव बाबा मंदिर में आयोजित चैत्र उत्सव में श्री लक्ष्मी महायज्ञ और जम्मा जागरण होगा। कार्यक्रम में हैदराबाद के गायक सुशील बजाज अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर 21 कुंडीय लक्ष्मी महायज्ञ भी होगा। 30 अप्रैल को झांकी के बाद भंडारा होगा।