बस स्टैंड शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने बन रही डीपीआर
बस स्टैंड पर नगर परिषद तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगी। काम्पलेक्स का डीपीआर बनाने की तैयारी नगर परिषद ने शुरू कर दी है। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सीएमओ और नगर परिषद अध्यक्ष को डीपीआर बनाने काे कहा है। तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनने के बाद बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने दुकाने मिलेंगी। कांप्लेक्स बनने से शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। वर्तमान में नगर परिषद के पास 25 दुकानों का शॉपिंग कांप्लेक्स हैं। 25 साल पहले बने शॉपिंग कांप्लेक्स की जगह पर या कांप्लेक्स बनना प्रस्तावित है। पहले भी शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण का निर्णय नगर परिषद ने लिया था, लेकिन इसका काम शुरू नहीं हो सका था। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने डीपीआर बनने के बाद राशि मंजूर करवाए जाने का आश्वासन दिया है। शहर के युवा निखिल सोनी, विशाल पिपरोले, दुर्गेश आजाद, शेखर राठौर, संदीप सोनी ने कहा कि नवीन शापिंग काम्पलेक्स के निर्माण से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए दुकानें मिलेगी। सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया कि तीन मंजिला शॉपिंग काम्पलेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी डीपीआर बनाकर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।