4,439 असंगठित मजदूरों के हुए पंजीयन
आठनेर| असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का टारगेट नगर परिषद ने लगभग पूरा कर लिया है। नगर परिषद को 4500 श्रमिकों के पंजीयन का टारगेट दिया गया था। परिषद के कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 4,439 श्रमिकों का पंजीयन कर लिया है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 1 अप्रैल से अभियान चल रहा है। शहर के 15 वार्डों में वार्ड प्रभारी बनाकर पंजीयन करवाया जा रहा था। पहले चरण में 2800 श्रमिकों का पंजीयन किया गया था। इसके बाद टारगेट में बढ़ोतरी करके 4500 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर, उपाध्यक्ष मारोती महाले और पार्षदों ने नपा कर्मचारियों के साथ डोर-टू -डोर पहुंचकर श्रमिकों का पंजीयन किया। राजू साहू ने बताया कि 14 अप्रैल तक 4439 श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है।