पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • ग्राम सभा में लिए प्रस्तावों की हुई समीक्षा

ग्राम सभा में लिए प्रस्तावों की हुई समीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठनेर| मांडवी भवन में शनिवार को एसडीएम राकेश सिंह मरकाम ने सीएफटी की बैठक ली। बैठक में सातों पंचायतों में हुई ग्राम सभाओं में लिए प्रस्तावों की समीक्षा हुई। एसडीएम ने जलसंकट को देखते हुए जलाभिषेक अभियान से जलसंरक्षण शुरू करने के निर्देश दिए। असंगठित मजदूरों का पंजीयन करने और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने गांव में रोजगार मूलक कार्य करने पर चर्चा हुई। सीएफटी बैठक के पहले सात पंचायतों मांडवी, रजोला,पाढुर्ना उमरी अक्कलवाड़ी हिवरा में नोडल अधिकारी की मौजूदगी में ग्राम सभा हुई। सीएफटी बैठक में तहसीलदार संजय बारस्कर, जनपद सीईओ आरएस कुशवाहा, बीईओ आरपी गिहारे, पीएचई उपयंत्री राजेश गौर, एपीओ बीसिंह सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...