पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • मकान में आग से तीन लाख का नुकसान पेड़ के नीचे चार बच्चों के साथ रह रही मां

मकान में आग से तीन लाख का नुकसान पेड़ के नीचे चार बच्चों के साथ रह रही मां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पान बेहरा गांव का एक परिवार मकान में आग लग जाने के कारण पेड़ के नीचे रहने को मजबूर है। मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान और अनाज जल गया था। परिवार को अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। 12 मई को गांव के फूलेसिंह पेंद्नाम का खेत में बना मकान जल गया। आग से बची कुछ सामग्री के साथ महिला गीता पेंद्नाम अपने 4 बच्चों के साथ तीन दिन से पेड़ के नीचे रह रही है। घटना के दिन पटवारी सत्यपाल मोहने भी मौके पर पहुंचे लेकिन मदद नहीं मिल सकी है।

पटवारी सत्यपाल मोहने ने बताया आग लगने से पीड़ित परिवार को साढे तीन लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अनाज मकान गृहस्थी का सामान भी जल गया है। पीड़ित परिवार के लिए रहने के लिए तिरपाल और पन्नियों की व्यवस्था की है। भोजन की व्यवस्था भी करवाई जा रही है। महिला के बयान भी तहसील कार्यालय में करवाए गए हैं। मकान में आग कैसे लगी इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। महिला का पति भी बाहर गया है।

पेड़ के नीचे परिवार, जिम्मेदार बोले सहयोग करेंगे

जनपद अध्यक्ष रामचंद्र इरपाचे सरपंच मनौती आनंद धुर्वे ने बताया महिला को समझाइश देने गए थे। प्रशासन और समाज की तरफ से परिवार को मदद दी जाएगी। तहसीलदार अशोक राठौर ने बताया कि पटवारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है। प्रशासन इस मामले में पीड़ित परिवार की मदद कर रहा है। पीड़ित परिवार को रहने के लिए तिरपाल, अनाज की व्यवस्था की गई है। शासन से आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी ।

आठनेर- महुए के पेड़ के नीचे रहता परिवार।

खबरें और भी हैं...