पंच कुंडीय यज्ञ और प्रज्ञा पुराण शुरू
आठनेर| ब्लॉक के कोपरा गांव में बुधवार से प्रज्ञा पुराण और गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान शुरु हुआ। इस अवसर पर सुबह कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। गायत्री परिवार के आरके पालीवाल नारायण झाड़े ने बताया कि रोजाना 5 कुंडीय यज्ञ और प्रज्ञा पुराण की कथा होगी। गायत्री परिजन धनराज धोटे प्रज्ञा पुराण का पाठ करेंगे। संस्कार भी कराए जाएंगे। 20 मई को प्रज्ञा पुराण पाठ का समापन होगा।