पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हीरादेही से आठनेर मार्ग पर मेंढाछिंदवाड़ गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हाेकर पलट गई। कार में सवार चार लाेग घायल हाे गए। घायलों को आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसमें से दो को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

बीएमओ डॉ. जितेंद्र अत्रे ने बताया कि कार में सवार गुंता 55 वर्ष, पाटदा मुंशी 45 वर्ष, कोपरा निवासी सुनीता 40 वर्ष, बैतूल निवासी दिनेश 45 वर्ष घायल हुए हैं। इनमें मुंशी और सुनीता को ज्यादा चोट आई हैं। हादसे में कार पलटकर सीधी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। कार पर भ्रष्टाचार निरोधक संस्था की प्लेट लगी है।

खबरें और भी हैं...