आठनेर | ब्लॉक के कोपरा गांव में 16 मई से शुरू प्रज्ञा पुराण और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान शनिवार को बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे। पांच दिनी प्रज्ञा पुराण पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मौजूद रहकर कथा सुनी और रोजाना पांच कुंडी यज्ञ में आहुतियां डाली। गायत्री परिजन धनराज धोटे प्रज्ञा पुराण कथा का पाठ किया जा रहा है।