आठनेर| जल स्रोतों काे रिचार्ज करने नगर परिषद सोमवार से अभियान चलाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर ने बताया बारिश कम होने से हर बार जल संकट का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए बारिश के पहले ही जल स्त्रोतों को रिचार्ज करने अभियान चलाया जाएगा। ट्यूबवेलों के पास सोकपिट बनाए जाएंगे। वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाने लोगों को प्रेरित किया जाएगा। सीएमओ अरुण कुमार कोल्हे ने बताया इस कार्य में सभी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारी, अधिकारियों और नागरिकों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जल आपूर्ति के लिए आठ ट्यूबवेल हैं। इसमें से 6 ट्यूबवेल पानी दे रहे हैं। बाकुड़ जलाशय से पानी आ रहा है।