आठनेर| अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 लाख गायत्री मंत्र अखंड जाप शुरु हुआ। शनिवार को आरके पालीवाल के निवास पर सुबह 6 बजे से 12 घंटे अखंड जाप हुआ। शाम को दीप यज्ञ के बाद पूर्णाहुति हुई। आरके पालीवाल ने बताया कि 1 माह तक प्रतिदिन गायत्री परिजन के निवास पर अखंड जाप होगा। 24 लाख गायत्री मंत्रों का जाप 1 माह की में पूर्ण किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा तक जाप चलेंगे।