पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अच्छी बारिश के लिए कर रहे गायत्री यज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठनेर| गायत्री शक्तिपीठ में अच्छी बारिश की प्रार्थना के साथ अनुष्ठान किया जा रहा है। शुक्रवार को शक्तिपीठ में 5 कुंडीय यज्ञ हुआ। इसमें गायत्री परिजनों ने क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि और भरपूर बारिश के लिए आहुतियां डाली। गायत्री शक्तिपीठ के संयोजक आरके पालीवाल ने बताया एक माह से रोज एक जोड़े से गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ कराया गया। शुक्रवार को पूर्णाहुति हुई। वेद माता गायत्री सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा का पूजन भी हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार के लखनलाल सूरे, जगदीश डॉ. टीसी अनघोरे, कुंजबिहारी अमरुते, रविंद्र झाड़े, महेश सोनी और गायत्री परिजन उपस्थित थे।

आठनेर. गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ अनुष्ठान करते हुए परिवार के सदस्य।

गुरुपूर्णिमा तक होगा 24 लाख गायत्री मंत्र का जाप

आठनेर| अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से शनिवार 19 मई से गुरु पूर्णिमा तक गायत्री मंत्र का अखंड जाप होगा। गायत्री परिवार के आर के पालीवाल ने बताया कार्यक्रम में 24 लाख गायत्री मंत्र का जाप होगा। शहर के चार स्थानों पर और ब्लॉक के गांवों में भी गायत्री मंत्र जाप होगा। रोजाना एक गायत्री परिजन के घर अखंड जाप किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...