आऊवा में भाजपा युवा मोर्चा शक्ति सम्मेलन आयोजित
आऊवा| ग्राम के सत्याग्रह उद्यान में पोकरण में परमाणु परीक्षण के गौरवशाली 20 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक केसाराम चौधरी, मारवाड़ जंक्शन प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिग्विजयसिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, सुनील सीरवी, पूर्व प्रधान पुष्पेंद्रसिंह,मंगलाराम देवासी,मंडल महामंत्री रमेश आसवानी, कैप्टन घनश्यामसिंह आदि मौजूद थे।