भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनाराण दवे ने किया आऊवा का दौरा
आऊवा | ग्राम में पूर्व सरपंच पृथ्वीसिंह राजपुरोहित की शोक सभा में पूर्व काबिना मंत्री व बीजेपी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दवे शामिल हुए शोक सभा में पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने गांव में बन रहे 1857 आजादी की क्रांति का प्रदेश का सबसे बड़े पेनोरमा का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर महावीरसिंह राजावत, सज्जनसिंह, कालूसिंह राजपुरोहित, कैप्टन घनश्यामसिंह आदि मौजूद थे।