अबोहर| एलआरएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल अबोहर में एनसीसी के लिए विद्यार्थियों की नई भर्ती संबंधी विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर केएन सुरेश अपनी टीम के साथ विशेष रुप से उपस्थित हुए। प्रिंसिपल कुसुम खुंगर, एनसीसी केयर टेकर लड़के राजेश भठेजा, पूनम जाखड़ एनसीसी केयर टेकर लड़कियों द्वारा कमांडिंग ऑफिसर व उनकी टीम का स्वागत किया गया। इस अवसर पर केएन सुरेश द्वारा एनसीसी के महत्व, उसके भविष्य गत लाभ व अन्य पहलुओं पर विस्तार के साथ चर्चा की गई। केयर टेकर राजेश भठेजा द्वारा आगामी सत्र में विद्यालय में एनसीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों व कार्यक्रमों संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनसीसी के सभी नए कैडेट्स लड़के व लड़कियों के पूर्ण शारीरिक टेस्ट संपन्न किए गए। उनकी भर्ती संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। कमांडिंग ऑफिसर के साथ उनकी टीम में सूबेदार परमजीत सिंह, हवलदार शिशु सिंह व विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रवि कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।