अबोहर| कार्यकारी कमेटी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक शंकर दास की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में संपन्न हुई। स्टेट कमेटी के फैसले अनुसार एक मांगपत्र प्रधान कांग्रेस कमेटी सुनील कुमार जाखड़ को उनके निवास स्थान पर आज 19 मई को दिया जाएगा। उनकी मांगें है कि दूसरे राज्यों की तरह सेवानिवृत बिजली कर्मचारियों को बिजली में छूट दी जाए, पेंशनर्स स्कीम 2004 के बाद जो बदली की गई थी उसे रद्द करके पहले से चली आ रही स्कीम बहाल की जाए। 22 महीने के डीए की किश्तें जारी की जाए। सभी कर्मचारियों को 23 वर्ष पदोन्नति दी जाए, छठी-पे कमिशन रिपोर्ट तुरंत दी जाए व हरियाणा की तरह पेंशनरों को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जाए। पहल के आधार पर सेवानिवृत बिजली कर्मचारियों को बिजली कनेक्शन दिए जाएं, पेंशनर्स एसोसिएशन को मंडल स्तर पर बैठने को जगा दी जाए व पंजाब सरकार द्वारा किए गए सभी वादे लागू किए जाएं।