पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभिन्न मांगों को लेकर यूनियन ने बोर्ड प्रबंधन का पुतला फूंका

विभिन्न मांगों को लेकर यूनियन ने बोर्ड प्रबंधन का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर में शुक्रवार को बोर्ड का पुतला फूंकते टेक्निकल सर्विस यूनियन के सदस्य।

भास्कर संवाददाता| अबोहर

पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के टेक्निकल सर्विस यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त फोर्म के आह्वान पर बिजली बोर्ड डिवीजन के समक्ष बोर्ड प्रबंधन का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि संयुक्त फोर्म व बिजली बोर्ड प्रबंधन की बैठक हुई, जिसमें प्रबंधन ने कुछ मांगों को मान भी लिया था। लेकिन उनको आज तक पूरा नहीं किया जा रहा। पंजाब सरकार ने भी उनकी यूनियन से बैठक कर मांगो का समाधान निकालने का आश्वासन दिया था जिसे पूरा नहीं किया जा रहा। इसी के विरोध स्वरूप अब संघर्ष का रास्ता अपनाया गया है, जिसके तहत 18 मई से लगातार पूरे पंजाब में बोर्ड प्रबंधन की अर्थी फूंकी गई और 13 जून को हेडऑफिस पटियाला में रोष धरना दिया जाएगा। अगर फिर भी प्रबंधन ने उनकी मांगें न मानी तो जून माह के तीसरे सप्ताह एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर टीएसयू के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...