पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुलार के फोकल प्वांइट में गेहूं खरीद शुरू

कुलार के फोकल प्वांइट में गेहूं खरीद शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले एक सप्ताह से गांव कुलार के फोकल प्वांइट में गेहूं खरीद के इंतजार में बैठे किसानों की मजबूरी को मीडिया द्वारा उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने हरकत में आते हुए मंडी में पड़ी गेहूं को खरीद कर उसकी लोडिंग-अनलोडिंग का काम शुरू कर दिया है। बता दें कि गांव कुलार में दर्जन भर किसान पिछले करीब एक सप्ताह से अपनी गेहूं की बिक्री के लिए इंतजार कर रहे थे। यहां तक कि जिला प्रशासन ने भी इस गेहूं को अन्य राज्य की गेहूं बताते हुए इसकी खरीद करने से मना कर दिया था। एसडीएम के नेतृत्व में खरीद एजेंसी पनग्रेन के इंस्पेक्टर अमित आहूजा कुलार मंडी में पहुंचें और मंडी में पड़ी करीब 22.50 क्विंटल गेहूं की खरीद करवाई। इस बारे में अमित आहूजा से बात करने पर उन्होंनें कहा कि खरीद एजेंसी के पास बारदाने की कमी के चलते गेहूं खरीद में परेशानी आ रही थी, लेकिन अब बारदाना उपलब्ध होने पर गेहूं की खरीद कर उसकी लोडिंग अनलोडिंग का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है।

गांव कुलार में गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग की तैयारी करते मजदूर।

खबरें और भी हैं...