अबोहर। मूल रूप से अबोहर निवासी व इन दिनों मुंबई में रह रहे बॉलीवुड स्टार अंजुम बत्रा सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम क्राइम पैट्रोल सतर्क के आज व कल रात साढ़े 10 बजे प्रसारित होने वाले डबल एपिसोड में जावेद अंसारी के किरदार में नजर आएंगे। अंजुम बत्रा ने बताया कि कहानियों के चुनाव तथा उनके समाज पर असर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पूरी टीम तैयार की हुई है, जिसके सदस्य स्वयं घटना क्षेत्र का दौरा करके सभी सबूतों व दस्तावेजों की जांच करते हैं।