बाबा रामदेव मंदिर में कीर्तन करवाया
निर्माणाधीन बाबा रामदेव मंदिर में कीर्तन करते पुजारी व उपस्थित श्रद्धालु।
भास्कर संवाददाता| अबोहर
स्थानीय मैट्रो कॉलोनी में निर्माणाधीन श्री बाबा रामदेव महाराज के मंदिर में बाबा का कीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों का भरपूर आनंद लिया। निर्माणाधीन मंदिर के पुजारी गोविंद सागर ने बताया कि मंदिर में समाधि स्वरूप की स्थापना की गई है। श्रद्धालुओं के सहयोग से बन रहे इस मंदिर के निर्माण के लिए फैज कोठी निवासी अवतार सिंह ने भूमि दान की है। इसके अलावा कृष्ण भार्गव, देवी लाल सोनी, अशोक सोनी, रामेश्वर बिश्नोई, रामस्वरूप सोनी, कृष्ण प्रजापत व अन्य श्रद्धालुओं ने भी सहयोग किया है। श्रीरामदेव महाराज के समाधि स्वरूप वाला यह मंदिर पूरे पंजाब में इस तरह का इकलौता ऐसा मंदिर है।