पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्ग ने संभाला पंजाब ग्रामीण बैंक की अबोहर शाखा में कार्यभार

गर्ग ने संभाला पंजाब ग्रामीण बैंक की अबोहर शाखा में कार्यभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर शाखा में अपना कार्यभार संभालते बनवारी लाल गर्ग एवं उपस्थित अन्य।

अबोहर| पंजाब ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अरूण शर्मा के निर्देश पर बैंक की विभिन्न शाखाओं के मैनेजरों के स्थानांतरण के दौरान जैन नगर रोड़ अबोहर में स्थित शाखा पर बनवारी लाल गर्ग को मेनेजर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बैंक की गांव धर्मपुरा शाखा से तब्दील होकर अबोहर में अपना कार्यभार संभाल लिया है। अबोहर में इससे पहले नियुक्त मेनेजर सर्बजीत सिद्धू को गांव टाहली वाला बोदला तब्दील कर दिया गया है। इस अवसर पर बैंक के जिला संयोजक आरके शुक्ला व रिटायर्ड प्रबंधक धर्मवीर मेहता सहित अन्य उपस्थित थे। बनवारी लाल गर्ग ने कहा कि वह अपनी ओर से बैंक के प्रत्येक ग्राहकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित शानदार सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...