हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में कार सवार पर पर्चा
अबोहर| स्थानीय फाजिल्का रोड़ पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में सदर थाना पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दर्ज करवाए गए मामले में मृतक के चचेरे भाई जसबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और रणबीर सिंह मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर संगरिया जा रहे थे कि गांव बुर्ज मुहार के निकट कार में आ रहे माडल टाउन अबाेहर निवासी अजय कुमार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे घायल हुए रणबीर सिंह ने सरकारी अस्पताल अबाेहर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।