पुलिस से आरोपी ने की हाथापाई, मामला दर्ज
अबोहर|हेडकांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम वह सीआईए स्टाफ के सहायक थानेदार स्वर्ण सिंह के साथ एक मामले में नामजद नई आबादी निवासी गौरव बजाज को काबू करने के लिए गए तो उसने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने गौरव बजाज को गिरफ्तार करके विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।