‘सेना एक करियर विकल्प’ संबंधी सेमिनार करवाया
अबोहर| एक अभियान के तहत भारतीय सेना-एक कैरियर विकल्प पर एक प्रेरक व्याख्यान सह प्रस्तुतिकरण का आयोजन आर्मी पब्लिक स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय, अबोहर के छात्रों के लिए अमोघ डिविजन के स्टेलियन ब्रिगेड द्वारा किया गया। छात्रों ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए गहरी दिलचस्पी और उत्साह दिखाया। उन्हें कैरियर विकल्प के रूप में इस महान पेशे को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अमोघ डिवीजन द्वारा निर्देशित की गई इस पहल को खुब सराहा गया।