पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभ्याचार मंच ने समाजसेवी संस्थाओं को किया सम्मानित

सभ्याचार मंच ने समाजसेवी संस्थाओं को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में उपस्थितियों को सम्मानित करते सभ्याचार मंच के अध्यक्ष।

भास्कर संवाददाता| अबोहर

शांति मिशन ऑफ इंडिया व पंजाबी सभ्याचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में गली नं 6 स्थित आर्य महिला परोपकारिणी सभा में बैसाखी मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रिटायर्ड एसडीएम बीएल सिक्का, हरचरण सिंह बेदी (प्रधान, शांति मिशन ऑफ इंडिया), एडवोकेट सुखजीत सिंह दानेवालिया, डीएवी कालेज की प्रोफेसर हरप्रीत कौर कालड़ा व डॉ. अनीता सिंह थे। इस समारोह के दौरान अबोहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को शांति मिशन ऑफ इंडिया की ओर से सम्मानित किया गया। जिसमें सुनीत इंद्र कौर, सुधा गुप्ता, रजनी सिंगला, राजीव सिंगला, गरिमा सिंगला, आरती, श्रुति, मेघा चराया, सुदेश परूथी, अजय तंवर, अंकिता मेहता, विकास गुप्ता, संजीव गांधी, प्रथम तंवर, पूजा, अजय को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। (रजत शर्मा)

खबरें और भी हैं...