गांव कल्लरखेड़ा में गेहूं की खरीद शुरू
कल्लरखेड़ा|गांव कल्लरखेड़ा मे बनी दाना मंडी में शनिवार को आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान अनिल नागौरी ने गेहूं की खरीद शुरू करवाई। उन्होंने दीवानखेड़ा, खुइयां सरवर, मौजगढ़ गांवों की मंडियों का जायजा लिया। अनिल नागौरी ने बताया कि किसानों व व्यापारियों को गेहूं खरीद में कोई मुश्किल नहीं आएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि मंडी में सूखा हुआ गेहूं ही लेकर आएं। इस मौके पर मार्केट कमेटी अबोहर के सचिव सुलोध बिश्नोई, ऑक्शन रिकार्डर सिमरजीत आदि उपस्थित थे। (प्रितपाल तंवर)