25 तक नहरों में पानी न छोड़ा गया तो होगा संघर्ष : किसान यूनियन
25 तक नहरों में पानी न छोड़ा गया तो होगा संघर्ष : किसान यूनियन
अबोहर। नहरबंदी का समय बीतने के बावजूद नहरों की सफाई न होने पर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा ने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा है कि अगर 25 अप्रैल के बाद नहरों में पानी न छोड़ा गया तो वे सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर होंगे। यूनियन के जिला प्रधान सुखमंदर सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा 22 अप्रैल तक नहरबंदी कर नहरों की सफाई करने का प्रोग्राम था, लेकिन इन दिनों में नहरों की सफाई शुरू नहीं हुई जबकि विभाग पैसा न होने का बहाना लगा रहा है। उन्होंने बताया कि वे खुद लंबी माईनर सोनेखेड़े व शेरगढ़ तक देखकर आए हैं, कहीं भी नहरों की सफाई नही हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 25 अप्रैल के बाद नहरों मे पानी न छोड़ा गया तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगे।