तार स्पार्क होने से खेत में लगी आग डेढ़ एकड़ गेहूं जली
गांव ढ़ाबां कोकरीयां के पास जला हुआ खेत।
भास्कर संवाददाता|अबोहर
गांव ढ़ाबां कोकरीयां के पास बुधवार को एक खेत में बिजली की तारों के स्पार्क हो जाने के कारण लगभग डेढ़ एकड़ पर पैदा हुई गेहूं की फसल जल गई। गांव निवासी दलीप राम ने बताया कि उसकी ढ़ाबां कोकरीयां और सरदारपुरा के मध्य लगभग 26 एकड़ भूमि है। बुधवार करीब 12 बजे अचानक खेत के कुछ हिस्सों में बिजली की हाई वोल्टेज से आई चिंगारीयों के कारण आग लग गई और डेढ़ एकड़ गेहूं जल गया। पीड़ित किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।