अबोहर| बाजार नं 8 स्थित गीता मंदिर के आस-पास कूड़े का ढ़ेर जमां होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे वहां के निवासियों ही नहीं बल्कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उक्त समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करवाया जाए।