अबेाहर| पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित एमएड (तृतीय सेमेस्टर) की परीक्षा परिणाम में डीएवी शिक्षा महाविद्यालय, अबोहर के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. उर्मिल सेठी के अनुसार छात्रा पवनीत कौर 1048 अंक लेकर प्रथम स्थान, ईशपाल चौधरी और सोनू कुमार 1001 अंक लेकर द्वितीय स्थान और परमजीत कौर 975 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या ने प्राध्यापक वर्ग, अभिभावक और विद्यार्थियों को बधाई दी।
ईशपाल चौधरी
परमजीत कौर।