ग्रामीण इलाकों में हुई मारपीट, अलग-अलग मामलों में चार घायल
अबोहर| गांंवों में विभिन्न झगड़ों में 4 घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। उपचाराधीन पतरेवाला निवासी बख्तावर सिंह बताया कि बुधवार वह अपने बाइक पर गांव जा रहा था कि जब घर के निकट पहुंचा तो गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते हमला कर घायल कर दिया और उसका बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जब बीच-बचाव में उसकी प|ी रेशमा बाई आई तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। एक अन्य मामले में किल्लियांवाली में विवाहित सोनू प|ी सतपाल ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दहेज की खातिर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसी प्रकार से एक अन्य मामले में नसीबपुरा निवासी गुरदयाल सिंह पुत्र गुरलाल ने बताया कि धरांगवाला में विवाहित अपनी बेटी से मिलने के लिए गया था कि आज प्रात: उसकी बेटी के नजदीकी रिश्तेदारों ने घरेलू विवाद के चलते उस पर हमला कर घायल कर दिया।