पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोघों से छेड़छाड़ व पानी चोरी करने वालों पर कार्रवाई के आदेश

मोघों से छेड़छाड़ व पानी चोरी करने वालों पर कार्रवाई के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरमा व किन्नू पट्टी के किसानों को नहरों की टेलों तक पानी पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा योजनाबंदी की गई है ताकि फसली विभिन्नता अपनाने वाले इन किसानों को नरमे व बागों के लिए भरपूर पानी मिल सके। इसलिए वीरवार को सचिव खेतीबाड़ी विभाग काहन सिंह पन्नू ने सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जेएस मान सहित हरीके हेड वर्क्स से शुरू करके सरहिंद फीडर व इसमें से निकलती नहरों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि नरमे व किन्नू के बागों के लिए किसानों को नहरों की टेलों तक पूरा पानी दिया जाए। उनके साथ सिंचाई विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे। काहन सिंह पन्नू ने बताया कि राज्य में धान की बिजाई 20 जून के बाद शुरू होनी है। उन्होंने कहा कि 20 जून को धान की लगवाई के लिए धान के लिए भी पानी दिय जाएगा, परंतु फिलहाल पहले नरमे की खेती है। उन्होंने सिंचाई अधिकारियों को सख्त हिदायत की है कि वह सभी मोघे दुरुस्त किए जाए जिनसे किसी ने अवैध तौर पर छेड़छाड़ की ताकि टेलों तक पूरा पानी पहुंच सके। इसी तरह उन्होंने नहरी पानी की होने वाली चोरी को रोकने के लिए विभाग को सख्ती करने के आदेश देते कहा कि अगर कोई भी ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर निगरान इंजीनियर एचएस चाहल व प्रो. आरके गुप्ता, कार्यकारी इंजीनियर मुख्तयार सिंह राणा व हाकम सिंह भी उपस्थित थे।(अमित अरोड़ा)

नहरों का दौरा करते हुए खेतीबाड़ी विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जेएस मान और अन्य।

अपेक्षित नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा : पन्नू

फिरोजपुर|अबोहर और फाजिल्का इलाकों के नरमा बीजने वाले किसानों को गर्मी के सीजन के दौरान अपेक्षित नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा। यह बात सचिव कृषि काहन सिंह पन्नू ने हरी के हेड वर्क्स, गुरदित्ती वाला हेड के अलावा फिरोजपुर फीडर और सरहिंद फीडर नहरों का दौरा करने के उपरांत कही। उनके साथ जगमोहन सिंह मान चीफ इंजीनियर सिंचाई विभाग पंजाब भी उपस्थित थे। पन्नू ने बताया कि अबोहर, फाजिल्का क्षेत्रों के नरमा बीजने वाले किसानों को पिछले समय में नरमे की सिंचाई के लिए अपेक्षित नहरी पानी न मिलने के कारण भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था और इस के साथ उनकी नरमे की फसल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। जिस कारण उनकी तरफ से दौरा किया गया। (नरेश कुमार)

खबरें और भी हैं...