फाजिल्का के प्रताप बाग में बैठक करते यूनियन के सदस्य।
भास्कर संवाददाता| फाजिल्का
स्थानीय प्रताप बाग फाजिल्का में बेरोजगार बीएड टैट-2 पास अध्यापकों की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बैठक को संबोधन करते कुलवंत लालका, अंकित अबोहर व तरसेम लाधूका ने बताया कि पंजाब में प्रांतीय अध्यक्ष पूनम की अगुवाई में मीटिंगों का सिलसिला जारी है। मीटिंग में इन नेताओं ने संबोधन करते बताया कि सोहाना टंकी पर धरने समय सरकार ने 12000 पद देने का वायदा किया था पर अपने वायदों से मुकरकर सिर्फ 3582 पोस्टों का ही विज्ञापन दिया। इन नेताओं ने बताया कि अब इस समय पंजाब में 25000 के लगभग पद रिक्त पड़े हैं यदि सरकार ने आने वाले दिनों में 15000 पदों का विज्ञापन जारी नहीं किया तो एक बार फिर से संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर कुलवंत लालका, अंकित अबोहर, तरसेम लाधूका, बख्शीश लाधूका, दीपक, बूटा सिंह आदि उपस्थित थे।