फाजिल्का| फाजिल्का-अबोहर रोड पर स्थित गांव बनवाला हनवंता में बाबा रामदेव जी का मासिक दशमी का मेला 24 मई को लगाया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधकीय कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा और प्रसाद की स्टालें लगेंगी। इस मौके पर सारा दिन लंगर वितरित किया जाएगा। प्रबंधक कमेटी ने समूह धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।