श्रद्धांजलि समाराेह करवा शरीरदानी परिवार ने किया 1 लाख का परमार्थ
अबोहर|ब्लॉक किक्करखेडा के अंतर्गत रविवार को गांव बहाववाला निवासी शरीरदानी माता गुरभजन कौर इन्सां (81 वर्षीय) निमित गांव अमरपुरा के राजश्री पैलेस में श्रद्धांजलि समारोह स्वरूप नामचर्चा आयोजित की गई। इस मौके कविराजों द्वारा डेरा सच्चा सौदा के ग्रन्थों में से शब्द पढ़कर सुनाए। इस मौके पर विभिन्न ब्लाकों से हजारों की तादाद में साध-संगत द्वारा पहुंचकर शरीरदानी माता गुरभजन कौर इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ब्लॉक किक्कर खेड़ा सहित विभिन्न ब्लाकों के पहुंचे हुए जिम्मेवारों द्वारा स्वर्गीय गुरभजन कौर के पुत्रों गुरसाहिब सिंह, सुखमंदर सिंह, बलकरण सिंह, गुरदीप सिंह इन्सां सहित समूह परिवार को माता का शरीरदान करवाने पर सम्मान चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।