अबोहर विकास मंच के संरक्षक गगन चुघ ने मुस्कान प्रोजेक्ट के तहत अपनी स्व. माता बिमला देवी के नाम पर नई आबादी गली नं 17 में नए शिक्षा केन्द्र की शुरूआत की है। शिक्षा केन्द्र प्रभारी भरत नागपाल ने बताया कि इस शिक्षा केन्द्र का शुभारंभ पायल व परी चुघ द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस मौके पर गगन चुघ ने शिक्षा केन्द्रों के महत्व की जानकारी देते हुए बच्चों को अपने शिक्षा केन्द्रों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केन्द्र को चलाने हेतू आवश्यक सामग्री भी भेंट की। इस मौके पर नीतू सोनी, डिम्पल, सोनिया, सुमन, संजय कुमार व अन्य विशेष रूप से मौजूद थे।
अबोहर में शिक्षा केंद्र में उपस्थित गगन चुघ व अन्य।