पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरूद्वारा दमदमा साहिब कमेटी के चुनाव सम्पन्न, निर्मलजीत चेयरमैन बने

गुरूद्वारा दमदमा साहिब कमेटी के चुनाव सम्पन्न, निर्मलजीत चेयरमैन बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर| गुरूद्वारा श्री दमदमा साहिब के चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से मोहल्ला वासियों की हाजिरी में गुरूद्वारा दमदमा साहिब में सम्पन्न हुए। जिसमें निर्मल जीत सिंह रिच्ची चेयरमैन, सुखचैन सिंह भुल्लर प्रधान, अवतार सिंह तारा उपप्रधान, विश्वजीत सिंह जनरल सचिव, मनजीत सिंह चलाना ज्वाइंट सचिव, टहल सिंह व अरविंदर सिंह रिंका खजांची, मैनेजर सुक्खा सिंह व प्रीतम सिंह को बनाया गया है। स्टेज सचिव राजविंदर सिंह चन्ना को मनोनीत किया गया है। इस मौके पर नई कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि वे मोहल्लावासियों के सहयोग से गुरूद्वारा साहिब की बिल्डिंग को पूरा करेंगे और आने वाले दिनों में कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से भविष्य में गुरमति समागम भी करवाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...