पक्षियों के लिए परिंडे टांगने का अभियान शुरू
अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गोदारा के नेतृत्व में पक्षियों को पानी पिलाने वाले परिंडे टांगने के अभियान का शुभारंभ रविवार को शाम साढ़े 6 बजे स्थानीय नेहरू पार्क में मार्निंग क्लब के अध्यक्ष ड़ाॅ. पाल मदान की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम आयोजित करके किया गया।
इस अवसर पर अबोहर शहर की गौशाला मैनेजिंग कमेटी के प्रधान व विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सीनियर कार्यकर्ता फकीरचंद गोयल ने राजीव गोदारा द्वारा परिंडे टांगने के अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे भारतवर्ष में युवाओं को प्रेरित करके बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गौरव धतरवाल, अमित गोदारा, गगन चुघ, अमित असीजा, तजिंद्रपाल खालसा, पटेल घुल्ला, मनदीप सिंह, मोतीलाल सर्राफ, प्रीत मनिंद्र, अजयवीर जाखड़, गुरचरन सिंह गिल, जगदीश जुनेजा, सतनाम राए, दर्शन लाल चुघ, तरसेम सिंह व बीरबल सामा, अजय तंवर व मेघा चराया तथा उनकी पूरी टीम, नर सेवा नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष पदाधिकारी आशीष नरूला व उनकी पूरी टीम, गुरमीत सिंह, डॉ. पाल मदान व उनकी पूरी टीम के साथ-साथ अबोहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।